एक किसान अपने खेत मैं बीज बो रहा था. अचानक वहां पर भालू आया और उसने किसान से कहा कि आज मैं तुझे खा जाउंगा. किसान ने कहा कि मैं खेत मैं बीज बो रहा हूँ जब फसल पक जायेगी तो फसल के ऊपर का हिस्सा तुझे दे दूंगा. मुझे मार कर तो केवल एक दिन की ही भूख मिटेगी, अनाज तुम पूरे साल भर खाओगे. भालू राजी हो गया. और बोला फसल का उपर का हिस्सा मेरा और नीचे का हिस्सा तेरा. किसान आलू बो रहा था. जब फसल काटने का समय आया तो भालू भी अपना हिस्सा लेने आया. पर उपर का हिस्सा तो किसी काम का न होने के कारण काफी बोर हुआ. और बोला की अगली फसल मैं मैं नीचे का हिस्सा लूंगा. किसान राजी हो गया. उसने गेहूं बो दिया. जब फसल तैयार हो गई तो भालू ने अपना हिस्सा माँगा. परन्तु यह क्या नीचे के हिस्से मैं तो केवल जड़ ही आइ. किसान गेहूं काट चुका था. भालू बहुत गुस्सा हुआ और बोला अबकी दफा फसल का नीचे का हिस्सा और उपर का हिस्सा दोनों ही मेरे होंगे. किसान बोला ठीक है. किसान ने इस बार गन्ना बोया. जब फसल तैयार हुई तो भालू फिर आया. खेत मैं गन्ने की घास देख कर बहुत नाराज हुआ. क्योंकि किसान ने बीच का हिस्सा अर्थात गन्ना काट लिया था. भालू के हिस्से तो सुखी घास आइ. वह किसान पर बहुत गुस्सा हुई पर क्या करता वह जंगल की ओ़र चला गया.
